भारतीय क्रिकेट इतिहास में 2 अप्रैल का दिन बहुत ही यादगार है क्योंकि इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 में यानि 8 साल पहले इतिहास रचा था जब उन्होंने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने छक्का जड़ अपनी ही स्टाइल में जीत दिलायी थी।
राहुल त्रिपाठी ने महेन्द्र सिंह धोनी ने दिलायी याद
इस पल को 2 अप्रैल 2019 को पूरा भारत देश याद कर रहा था और उसी के जश्न में फिर से घुल जाना चाहता था और इसी दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में महेन्द्र सिंह धोनी के उस यादगार छक्के की याद को राजस्थान रॉयल्स के राहुल त्रिपाठी ने और भी बढ़ा दिया।

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने 2 अप्रैल रात को आरसीबी के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी की स्टाइल में ही छक्का लगाकर अपनी टीम को इस सीजन की पहली जीत दिलायी।
राजस्थान रॉयल्स को राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलायी जीत
यानि इस एक ही दिन में धोनी और राहुल ने एक जैसा ही काम किया। वैसे महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने अब तक के करियर में कई बार इस तरह से छक्का लगाकर मैच जीताने का काम किया है।

ठीक वैसा ही राहुल त्रिपाठी ने भी धोनी को फॉलो करते हुए ऐसा काम किया। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच में खेला गया।
राहुल त्रिपाठी ने आरसीबी के खिलाफ जीत के लिए खेली उपयोगी पारी
इस मैच में आरसीबी की टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 159 रनों के स्कोर पर ही रोक लिया। राजस्थान के स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल ने शानदार गेंदबाजी कर 3 बड़ी सफलता हासिल की।
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे की साझेदारी हुई इसके बाद राहुल त्रिपाठी और स्टीवन स्मिथ ने 7 विकेट से शानदार जीत दिलायी।
M14: RR vs RCB – Rahul Tripathi Six https://t.co/oPqsnLvK2c
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) April 3, 2019
राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में अंतिम दो गेंदों में जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी। लेकिन स्ट्राइक पर मौजूद राहुल त्रिपाठी ने छोटी गेंद को स्क्वायर लैग के ऊपर से शानदार छक्का लगाकर अपनी टीम को महेन्द्र सिंह धोनी की स्टाइल में जीत दिलायी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- राहुल त्रिपाठी ने महेन्द्र सिंह धोनी की स्टाइल कॉपी कर राजस्थान को दिलाया जीत, तो देखने लायक था विराट का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.