Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में स्पिनरों का जलवा, टॉप पर युवा भारतीय गेंदबाज का कब्जा

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में बल्लेबाजों की तो बल्ले-बल्ले हो रही है साथ ही गेंदबाजों का भी गजब का प्रदर्शन जारी है। इस सीजन में गेंदबाजों में विकेट लेने की रेस पर नजर दौड़ाई जाए तो हर किसी की नजरें तो सिर्फ और सिर्फ पर्पल कैप पर टिकी है और इसे हथियाने के लिए विकेट की होड़ को दिलचस्प बना रहे हैं।

पर्पल कैप की दौड़ में इन पांच गेंदबाजों का दबदबा

इस सीजन में विकेट की होड़ में स्पिन गेंदबाजों में एक-दूसरे से आगे बढ़ने की बेताबी साफ देखी जा सकती है। तो आपको हम दिखाते हैं विकेट की होड़ में कौन-कौन गेंदबाज हैं टॉप-5 का हिस्सा

युजवेन्द्र चहल(आरसीबी)- 9 विकेट

एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम लगातार हार दर हार झेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनके फिरकी गेंदबाज युजवेन्द्र चहल का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। युजवेन्द्र चहल हर मैच में विकेट निकाल रहे हैं और वो विकेट लेने के मामले में नंबर वन पर हैं। चहल के खाते में 5 मैच के बाद 9 विकेट हैं।

इमरान ताहिर(सीएसके)- 7 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इस प्रदर्शन में स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर का बड़ा योगदान है। इमरान ताहिर इस सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। जो इस सीजन में अब तक खेले 4 मैचों में अपने नाम 7 विकेट कर चुके हैं।

कगिसो रबाडा(कैपिटल्स)- 7 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन शुरुआती कुछ मैचों के बाद खराब होता जा रहा है लेकिन उनके तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का कमाल जारी है।

कगिसो रबाडा ने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी रफ्तार और विकेट लेने की क्षमता से दिखाया है कि वो मौजूदा समय के बेहतरीन गेंदबाज हैं रबाडा अब तक 5 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।

ड्वेन ब्रावो(सीएसके)- 6 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। टी20 क्रिकेट में अपनी बेहतरीन वेरिएशन के लिए जाने-माने ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन में भी उसी के दम पर विकेट हासिल किए हैं। ड्वेन ब्रावो ने अब तक खेले 4 मैचों में 7 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

मोहम्मद नबी(सनराईजर्स)- 6 विकेट

आईपीएल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी लाइन अप वाली टीम सनराईजर्स हैदराबाद में ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपना कमाल दिखाया है। बड़े गेंदबाजों के बीच मोहम्मद नबी ने दो मैचों में ही अपने विकेट से अपने आपको टॉप-5 में स्थापित किया है। नबी अब तक खेले 2 मैचों में 6 विकेट झटक चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में स्पिनरों का जलवा, टॉप पर युवा भारतीय गेंदबाज का कब्जा appeared first on Sportzwiki.