आईपीएल और विवाद हमेशा एक दूसरे के साथ चलते रहते हैं। इस सीजन भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। नो बॉल विवाद के बाद बेल्स नहीं गिरने पर नई बहस छिड़ गई है। टूर्नामेंट के पहले 21 मैचों में तीन बार ऐसा हो चुका है जब विकेट पर गेंद लगने के बाद लाइट तो चली, लेकिन बेल्स नहीं गिरे। इसी वजह से बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया।
इन मैचों में हुआ

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए सीजन के 12वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाज के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद विकेट में लगी लेकिन बेल्स नहीं गिरी। उस समय धोनी का खाता भी नहीं खुला था और उन्होंने मैच में 75 रनों की पारी खेली।
इसके बाद सीएसके और किंग्स इलेवन के बीच 18वें मैच में भी ऐसा हुआ। महेंद्र सिंह धोनी की थ्रो विकेट पर लगी और केएल राहुल क्रीज से बाहर थे। वहां भी बेल्स नहीं गिरी और राहुल ने बल्लेबाजी जारी रखा।
फिर नहीं गिरी बेल्स

राजस्थान रॉयल्स को केकेआर के खिलाफ दोबारा बेल्स नहीं गिरने का खामियाजा भुगतना पड़ा। सीजन के 21वें मैच में धवल कुलकर्णी की गेंद लेग स्टम्प के ऊपर के हिस्से में लगी लेकिन यहाँ भी बेल्स नहीं गिरी।
इस समय बल्लेबाज क्रिस लिन सिर्फ 13 रन बनाकर खेल रहे थे। मैच में उन्होंने 32 गेंद में 50 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इसी वजह से यह विवाद बढ़ता जा रहा है।
माइकल वॉन ने दिया सुझाव

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने स्टंप्स लाइट जलने के बावजूद बेल्स नहीं गिरने पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि अगर स्टंप्स की लाइट जलती है तो बल्लेबाज को आउट करार देना चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा
Simple rule change … If the Zinger bails are going be used which I like .. If the Ball hits the stumps and the Bail lights up then it must be OUT … We can’t be having Bowlers Bowl a Batsman out then the bails not to come off but the Zingers be flashing .. #IPL2019
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 7, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: गेंद लगने के बावजूद बेल्स नहीं गिरने पर माइकल वॉन ने दिया ऐसा करने का सुझाव appeared first on Sportzwiki.