विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी और हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग ने एक ऐसा मंच दिया है जहां पर सभी देशों के खिलाड़ी जो अपनी नेशनल टीम के लिए खेलने के दौरान एक-दूसरे के विरोधी रहते हैं उन्हें पास आने का मौका मिल सके और एक-दूसरे को समझने का मौका मिल सके।
आईपीएल ने दिया खिलाड़ियों को करीब लाने का मौका
आईपीएल में खिलाड़ियों के बीच काफी करिबी का काम किया है जो सही मायने में तो बहुत अच्छा है। साथ ही आईपीएल में सभी खिलाड़ियों के साथ खेलने के कारण उनकी आदतों और निक नेम की जानकारी भी हो जाती है।

इस लीग में खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूप में बड़ी ही मस्ती का माहौल नजर आता है, जहां खिलाड़ी एक-दूसरे की टांग खिंचने से भी गुरेज नहीं करते हैं, तो साथ ही मिलजुलकर बड़े प्यार से रहते हैं।
केएल राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के अपने साथियों के बताए निक नेम
बात जब आईपीएल के टीमों की मस्ती की करें तो किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे मस्तमौला टीम मानी जा सकती है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी मैदान के अंदर या मैदान के बाहर बहुत ही मस्ती के मूड़ में नजर आते हैं।

इसी तरह की मस्ती के बीच किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने सभी साथियों के निक नेम का खुलासा किया है जिसमें राहुल ने अपने कई साथी खिलाड़ियों के निक नेम बताए।
गेल को यूनिवर्सल बॉस तो अश्विन को जाना जाता है ऐश नाम से
केएल राहुल ने अपनी टीम के साथियों का निक नेम वो चाहे कप्तान अश्विन हो या क्रिसे गेल हर किसी के नाम बताए। राहुल ने क्रिस गेल के निक नेम से इसकी शुरुआत की जिसमें वो गेल को यूनिवर्स बॉस के नाम से ही पुकारते हैं।

इसके अलावा साथी खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को मोंक, कप्तान आर अश्विन का बहुत ही सरल निक नेम रखा है जिसमें उन्हें ऐश के नाम से ही जानते हैं। तो एन्ड्रू टाई को सभी खिलाड़ी एजे कहते हैं। तो मनदीप सिंह को मेंडी कहा जाता है।
करूण हैं कुल्ला तो सरफराज को कहा जाता है सरफू
राहुल ने अपने कर्नाटक के ही टीम साथी करूण नायर का नाम बताता और कहा कि उन्हें कन्नड़ भाषा में कुल्ला कहा जाता है। सरफराज खान के दो नाम है। एक तो उनका आरसीबी के लिए खेलते हुए पांडा नाम था तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में उन्हें सरफू कहते हैं।

राहुल अपने निक नेम को मानते हैं बोरिंग
आखिर में केएल राहुल ने अपने खुद के निक नेम का खुलासा किया जिससे उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम में जाना जाता है। तो उन्होंने अपने निक नेम को बोरिंग बताया क्योंकि उन्हें सिम्पल केएल ही कहा जाता है। साथ ही केएल राहुल ने बताया कि वो जल्द ही नए युवा खिलाड़ियों के निक नेम का खुलासा करेंगे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने साथी खिलाड़ियों के निक नेम का किया खुलासा, जाने गेल से अश्विन तक के निकनेम appeared first on Sportzwiki.