इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 22वां मुकाबला बीती रात तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने 17.2 ओवर में ही केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही धोनी की टीम ने अंकतालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।
इस सीजन के 22वें मुकाबले में केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया। केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा नाबाद रहते हुए 50 रनों की पारी खेली। 109 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की टीम ने जवाब में चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 16 गेंदें शेष रहते ही यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। सीएसके की ओर से फाफ डु प्लेसीस ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।
इस मैच का मुख्य आकर्षक सीएसके के गेंदबाज दीपक चाहर रहा। दीपक चाहर ने केकेआर की टीम को एक सीमित स्कोर रोकने के साथ—साथ इस मैच में आईपीएल इतिहास का अब तक का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। चाहर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दीपक चाहर ने केकेआर के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में 20 डॉट गेंदें डालीं। दीपक चाहर से पहले ये रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम दर्ज था। नेहरा ने आईपीएल के दूसरे सीजन में पंजाब के खिलाफ मैच में 19 खाली बॉल निकाली थी। चाहर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके और मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की।
Herald