Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL12: येलो ब्रिगेड के कप्तान धोनी आज बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 18वां मुकाबला पिछले सत्र की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने हराया था। ऐसे में धोनी ब्रिगेड आज का मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

IPL 12: कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय

इसी बीच आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आज का मैच बहुत है। धोनी इस मुकाबले में आज बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। धोनी अगर आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ छह छक्के जड़ देते है तो वो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी से आगे इस मामलें अभी रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स है। एबी डिविलियर्स अभी तक आईपीएल के 146 मैचों में 196 छक्के लगा चुके हैं। जबकि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल के 179 मैचों में 191 छक्के दर्ज है। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों के मामलें पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे टॉप पर है। गेल ने आईपीएल में अब तक 115 मैचों में 302 छक्के लगा चुके हैं। धोनी ने इस सीजन में अभी चार मैचों की तीन पारियों में पांच छक्के जड़े है।आपको बता दें कि धोनी ब्रिगेड ने इस सीजन में चार मैच खेले है और तीन मैचों में टीम को जीत हासिल हुई है। सीएसके को अभी मुंबई इंडियंस ने 37 रनों से हराया है।



Herald