इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां सीजन अब धीरे धीरे क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। आईपीएल के 12वें सीजन में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। इसी बीच कई युवा खिलाड़ियों ने इस सीजन में डेब्यू किया। आईपीएल के 12वें सीजन में कई ऐसे रिकॉर्ड बनने है। जिनका टूटना लगभग नामुमकिन सा है। आइए जानते हैं आईपीएल 12 में बने कुछ शानदार रिकॉर्ड के बारें में...
सैम कुरेन: इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन आईपीएल 12 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल खेल रहे है। सैम कुरेन ने इस सीजन की पहली हैट्रिक बनाई है। कुरेन ने दिल्ली के खिलाफ ये कारनामा किया और आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक बनाने वाले गेंदबाज बन गए है।
अल्जारी जोसेफ: वेस्टइंडीज का युवा तेज गेंदबाज ने इसी साल मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया है। जोसेफ ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड बनाया। जोसेफ ने इस सीजन में पहला मैच हैदराबाद के खिलाफ खेला और इस दौरान 12 रन लुटा कर 6 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी रिकॉर्ड बनाया।
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो : वार्नर और बेयरस्टो इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैदान में चौके छक्के जड़ते नजर आ रहे है। इन दोनों के नाम इस सीजन में लगातार तीन शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साथ ही दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन में एक ही मैच में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है।
वरुण चक्रवर्ती : इस सीजन में वरूण पंजाब की ओर से मैदान में उतरे है। वरूण ने इस सीजन में अपने डेब्यू ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड बनाया है। ऑलराउंडर वरुण चक्रवर्ती पहले ही ओवर में 25 रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुके है।
प्रयास रे बर्मन : ये युवा इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू की और मैदान में नजर आ रहे है। प्रयास रे बर्मन ने इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया और इसी के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए है। बर्मन ने 16 साल 157 दिन में आईपीएल में डेब्यू किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुजीब उर रहमान के नाम दर्ज था।
Herald