इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बल पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 40 रनों से हरा दिया। इस मैच में अलजारी जोसेफ ने पदार्पण किया और इसी मैच में उन्होंने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
विश्व की नम्बर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
खेले गए इस मैच में अलजारी ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट लिए और अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। इस गेंदबाजी की ही बदौलत कम स्कोर में भी मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को मैच में हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस नेे सात विकेट पर 136 रन बनाए। इसके बाद खेलने उतरी हैदराबाद की टीम 17.4 ओवर में मात्र 96 रन ही बना पाई और आल आउट हो गई जो उसका न्यूनतम स्कोर भी है।
मुंबई इंडियंस की और से केरान पोलार्ड ने आखिरी के ओवरों में 26 गेंद में नाबाद 46 रन की पारी खेली जो मुंबई इंडियंस के लिए मददगार साबित हुई।
आईपीएल: अब धोनी बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कर छोड़ देंगे इस दिग्गज खिलाड़ी को पीछे
वैसे मुंबई ने युवराज सिंह की जगह ईशान किशन और लसिथ मलिंगा की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ को उतारा था और यह फैसला मुंबई इंडियंस के लिए सही साबित हुआ।हैदराबाद कि और से डेविड वार्नर और जानी बेयरस्टा के पिछले मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए हैदराबाद के लिए ये स्कोर ज्यादा नहीं था लेकिन ये दोनों खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए और टीम को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।