इंटरनेट डेस्क। सुपर संडे का दूसरा मुकाबला तीन बार की चैंपियन चैन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंचर्स बैगलुरू के बीच खेला गया। कल रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने सीएसके को नाटकीय रूप से 1 रन से हराने में कामयाबी हासिल की और इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है।
बहरहाल, चेन्नई सुपर किंग्स ये मैच 1 रन से हार गई। लेकिन सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। धोनी आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। महेन्द्र सिंह धोनी ने बैंगलुरू के खिलाफ 48 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली। धोनी ने इस दौरान इस आतिशी पारी में 5 चौके और 7 छक्के जड़े। 7 छक्को के साथ ही धोनी के आईपीएल इतिहास में 203 छक्के हो चुके है। इसी के साथ इस मामलें में धोनी दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए है। सर्वाधिक छक्को के मामले में क्रिस गेल 323 छक्कों के साथ पहले स्थान पर और एबी डिविलियर्स 204 छक्को के साथ दूसरे स्थान पर है।
आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर पार्थिव पटेल की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना पाई। जवाब में उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई। सीएसके की ओर से धोनी ही सबसे ज्यादा 84 रन बना पाए। लेकिन टीम की हार नहीं डाल सके। पार्थिल पटेल का शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
Herald