Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए रॉयल्स का होगा हैदराबाद से मुकाबला 

खेल डेस्क।आईपीएल सीजन 12 का 45वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रात 8 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें सबसे अच्छे विदेशी खिलाड़ियों के बिना ही मैदान में उतरेगी। अगर दोनो टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो रायॅल्स का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है और 11 मैच में केवल 4 मैच जीतकर 8 अंक जूटा पाई है। तो दूसरी ओर हैदराबाद 10 मैचों में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाने की तैयारी कर रही है।

राजस्थान के लिए अजिंक्य रहाणे और स्मिथ की फॉर्म में आना अच्छा सं​केत है,लेकिन बेन स्टोक्स और जोस बटलर के जाने से टीम थोड़ी कमजोर भी हुई है। राजस्थान के 17 साल का खिलाड़ी रियान पराग ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई है। इस मैच का परिणाम रायॅल्स के प्लेऑफ में जाने के सफर को तय करेगा। हैदराबाद के लिए उसकी सलामी जोड़ी बदलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।


टीमें:

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, एश्टन टर्नर और रियान पराग

IPL में रोहित शर्मा ने तोड़ दिया धोनी का ये रिकॉर्ड

हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार, डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मनीष पांडे, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर और शाकिब अल हसन।



Herald