Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमित मिश्रा IPL में ये बड़ा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरूवार रात को दिल्ली के फिरोश शाह कोटला मैदान में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ​तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी और दिल्ली की टीम 40 रनों से ये मैच हार गई।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ये मैच हार गई। लेकिन टीम के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने इस मैच में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। अमित मिश्रा ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बना लिया। अमित मिश्रा अब आईपीएल इतिहास में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। अमित मिश्रा ने इस मैच में 3 ओवर में 18 रन खर्च करके 1 विकेट हासिल किया।

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज लसिथ मलिंगा पहले स्थान पर है। मलिंगा ने 115 मैचों में 161 विकेट लिए है। वहीं अमित मिश्रा ने 140 मैच में 150 विकेट लिए हैं। अमित मिश्रा का आईपीएल में 17 रनों पर 5 विकेट बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है। इसी बीच आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाएं। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई और ये मुकाबला 40 रनों से हार गई।



Herald