Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस IPL मैच में अंगद के पांव बने स्टंप्स, तेज गेंदबाज की गेंद पर भी नहीं उड़ी गिल्लियां

जयपुर। क्या कभी आपने सपने में भी सोचा होगा कि एक तेज गेंदबाजी की बॉल विकटों पर लगे और गिल्लियां नहीं उड़ी हो। जी हां, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर रविवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल-12 के मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

केकेआर की पारी के तीसरे ओवर की दूसरे गेंद पर ऐसा देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी की बॉल विकेटों पर लगी, लेकिन इससे गिल्लियां नहीं गिरी। इस कारण केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन आउट नहीं हो सके।

ये देख राजस्थान रॉयल्स के फील्डर और केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाज हैरान रह गए है। क्रिकेट नियमों के अनुसार बोल्ड आउट होने के लिए गिल्लियों का विकटों से गिरना जरूरी है। इससे पहले भी आईपीएल-12 में दो मौकों पर गेंद विकेटों पर लगने के बावजूद गिल्लियां नहीं गिरी।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (50) ने सुनील नारायण (47) के साथ मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स पर रविवार को उसी के मैदान में आठ विकेट से जीत दिलाई।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में क्रिस लिन और सुनील नारायण की दमदार पारियों की मदद से केकेआर ने 13.5ओवर में दो विकेट पर 140 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। केकेआर की पांच मैचों में यह चौथी जीत है जबकि राजस्थान को पांच मैचों में चौथी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मैच में सुनील नारायण ने 25 गेंदों पर 47 रन और लिन ने 32 गेंदों पर 50 रन बनाए।