Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL भुगतान मामले में बीमाकर्ता के खिलाफ स्टार्क ने ठोका मुकदमा

मेलबर्न 
पिछले साल चोटिल होने के कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मैच नहीं खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भुगतान मामले में अपने बीमाकर्ता से 15.3 लाख डॉलर प्राप्त करने के लिए मुकदमा दायर किया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी खबर के मुताबिक स्टार्क चोटिल होने के कारण पिछले साल केकेआर के लिए एक भी मैच में नहीं खेल सके थे। उन्होंने विक्टोरियन काउंटी अदालत में अपने बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। स्टार्क को केकेआर ने लगभग 18 लाख डॉलर (9.4 करोड़ रुपये) की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था। अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्क ने इसके बाद एक बीमा लिया जिसमें अगर वह आईपीएल नहीं खेल पाने की स्थिति में 15.3 लाख डॉलर मिलने का प्रावधान था। स्टार्क ने इस बीमा के लिए 97,920 डॉलर की रकम दी थी।