इंटरनेट डेस्क। शिखर धवन आईपीएल के 12वें सीजन में नए नाम से मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान में चौके छक्के लगाते नजर आ रहे है। शिखर धवन ने कई अहम मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को हराने में अहम भूमिका निभाई है।
IPL 12: इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का
शिखर धवन ने आईपीएल के 12वें सीजन में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। शिखर ने इस बड़े रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा, विराट कोहली, धोनी सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। शिखर धवन के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के विरूद्ध खेले गए मैच में अपने नाम चौका रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। धवन ने आईपीएल में 500 चौके जड़ दिए है। इसी के साथ शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में ये बड़ा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। आपको बता दें कि शिखर धवन ने अपने 153 मैचों की 152 पारियों में 502 चौके जड़े है। धवन ने 12वें सीजन में अभी तक 10 मैचों में 42 चौके जड़ दिए है। शिखर धवन के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामलें गौतम गंभीर दूसरे स्थान पर है। गंभीर ने आईपीएल में 154 मैचों की 152 पारियों में 491 चौके जड़े है। तीसरे नंबर विराट कोहली 473 चौके लगा चुके है।
Herald