Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में खामोश धवन का दावा- इस वजह से वर्ल्ड कप टीम में मिलेगी जगह

 
कोलकाता 

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उम्मीद जताई है कि चयनकर्ता उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जरूर स्थान देंगे. वर्ल्ड कप- 2019 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को किया जाएगा. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) का आगाज 30 मई को होगा. इस बार मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड और वेल्स का है.

वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा से 6 दिन पहले 33 साल के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने इंडिया टुडे से कहा कि भारत वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार है.
 
'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने कहा कि टीम इंडिया में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का सही मिश्रण है. उन्होंने कहा, 'मैं खुद को शांत रखकर टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन पर फोकस करूंगा. मैं बिल्कुल तरोताजा महसूस कर रहा हूं.'

शिखर धवन ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी रखते हुए कहा, 'मैंने आईसीसी टूर्नामेंट्स में हमेशा ही अच्छा किया है और इस बार भी ऐसा ही रहेगा.'

गौरतलब है कि शिखर धवन ने अपने करियर के दौरान 2015 के वर्ल्ड कप में 51.50 की औसत से 412    रन बनाए, जिसमें उनके दो शतक शामिल रहे. ICC Champions Trophy (2013-2017) में भी धवन का जोरदार प्रदर्शन रहा. उन्होंने 77.88 की औसत से तीन शतकों के साथ 701 रन बनाए.