स्पोटर्स डेस्क।चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया है। मैच को जीतकर चेन्नई ने गेंद और बल्ले से कई रिकॉर्ड बना दिए है। चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। चहर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार ओवरों में 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए है। इन चार ओवर में चहर ने 20 डॉट गेंद डालकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज राशिद खान के नाम था। राशिद के साथ अंकित राजपूत ने 18 डॉट गेंद फेंकने के मामले में सबसे आगे थे,लेकिन इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़कर चाहर नंबर एक पर पहुंच गए है। इस सीजन में चेन्नई की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। कल चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेटों से मात देकर इस सीजन की छठीं जीत दर्ज कर ली है।
चेन्नई अभी तक इस सीजन में कुल 7 मैच खेले है और इस 6 मैचों में जीत हासिल करके अंक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। चेन्नई और रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इस लक्ष्या का पीछा करने उतरी चेन्नई अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया।
Herald