Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

JUST IN: रोहित शर्मा के चोट पड़ आई बड़ी अपडेट, इस मैच में करेंगे बतौर कप्तान टीम में वापसी

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज आईपीएल का 24 वां मुकाबला खेला जा रहा है. आज के मैच में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. चोट की वजह से टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बाहर जाना पड़ा है. उनकी जगह कीरोन पोलार्ड कप्तानी कर रहे हैं. रोहित शर्मा की जगह सिद्धेश लाड अपना डेब्यू कर रहे हैं.

विश्व कप से पहले ये चोट भारतीय टीम के लिए भी खतरे की घंटी बजा सकती है.कल प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा रनिंग करते हुए अचानक अपना पांव पकड़कर खड़े दिखाई दिए. कुछ कदम चलने के बाद वह जमीन पर लेट गए. मुंबई के फिजियो नितिन पटेल रोहित की मदद करने के लिए फौरन मैदान पर पहुंचे.

मुंबई इंडियंस की ओर से कही गई ये बात 

मैदान पर थोड़ा उपचार देने के बाद वह वह उन्हें ग्राउंड से बाहर ले आए. रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम तक बिना सहारे के चलकर गए. अब मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा के चोट के ऊपर बयान आया है.

आइए बताते हैं उन्होंने इस चोट के बारे में क्या कहा है.

“रोहित शर्मा को प्रशिक्षण के दौरान कल दाहिने पैर की मांसपेशियों में ऐंठन हुई. रोहित ने पिछले 24 घंटों में काफी सुधार किया है. जल्द-से जल्द वो फीट हो जाए, इसलिए मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने रोहित को एक मैच के लिए आराम करने का फैसला किया है, अर्थात केवल पंजाब के खिलाफ.जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस की अगुवाई आज किरोन पोलार्ड करेंगे.”

 

रोहित शर्मा के टीम में ना होने से मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है

रोहित शर्मा के टीम में ना होने से मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है. इस आईपीएल सीजन रोहित शर्मा का बल्ला भी कोई खास नहीं चला है. आज के मैच में मुंबई की टीम को इस खिलाड़ी से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी. मुंबई इंडियंस ने चोट के अपडेट से भारतीय प्रशंसक और मुंबई के फैन्स को राहत की सांस मिली है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post JUST IN: रोहित शर्मा के चोट पड़ आई बड़ी अपडेट, इस मैच में करेंगे बतौर कप्तान टीम में वापसी appeared first on Sportzwiki.