Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और एबी डिविलियर्स कल KKR के खिलाफ रच सकते हैं ये बड़ा इतिहास

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां सीजन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के लिए अभी तक अच्छा नहीं रहा। विराट कोहली की टीम ने आईपीएल के इस सीजन में अभी जीत का स्वाद नहीं चखा है। आपको बता दें कि रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू ने अभी तक चार मैच खेले और चारों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

CSK को रौंद कर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में रचा ये बड़ा ​इतिहास

इसी बीच आपको बता दें कि आरसीबी के लिए शुक्रवार को घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर के विरूद्ध होने वाला मैच बहुत अहम होगा। आरसीबी टीम घरेलू मैदान में कल केकेआर को हरा कर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगी। इसी के साथ आपको बता दें कि केकेआर के विरूद्ध होने वाला ये मैच कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के लिए बहुत अहम होगा। क्योंकि दोनों इस मैच में रिकॉर्ड बना सकते है।

IPL 12: रैना ने MI के खिलाफ बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले बल्लेबाज

अगर वह इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 17 रन बना लेते है तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के बाद टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के पास भी एक उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा। वह केकेआर के खिलाफ मैच में 15 रन बनाते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।



Herald