इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का 26वां मुकाबला कल शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत अहम है। क्योंकि दिल्ली की टीम इस समय अंकतालिका में 6 नबंर पर है। ये मैच जीतकर अंक तालिका में उपर आना चाहेगी।
इस शानदार कैप्शन के साथ रणवीर सिंह ने शेयर किया फिल्म 83 का फर्स्ट लुक
इसी बीच दिल्ली से मैच से पूर्व केकेआर के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका के चोटिल गेंदबाज एनरिच नोरत्जे की जगह ऑस्ट्रेलिया के मैट केली को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल किया गया है।
IPL 12: पोलार्ड के तूफान में उड़ा पंजाब, लेकिन टूटते टूटते बच गए ये बड़े रिकॉर्ड
कंगारू टीम का युवा गेंदबाज इसी के साथ आईपीएल में डेब्यू करने जा रहा है। आपको बता दें कि कंगारू टीम के युवा गेंदबाज मैट केली ने अभी तक 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले है। मैट केली ने इस दौरान प्रथम श्रेणी में 54 विकेट लिए है। वहीं, पांच लिस्ट ए मैचों में 9 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। केली बिग बैश प्रतियोगिता में अपने शानदार जलवे बिखेरने के लिए जाने जाते है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार मैट केली शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व केकेआर टीम से जुड़ सकते है। आपको बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन में दिनेश कार्तिक एंड कंपनी 6 में से 4 मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।
Herald