Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रसेल की तूफानी पारी देख कर, KKR के मालिक किंग खान ने दिया ये नया नाम

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का शुक्रवार रात को 17वां रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर की ओर से रसेल की आंधी चली और आरसीबी को उड़ा ले गई और आरसीबी को लगातार इस सीजन की पांचवी हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में आरसीबी की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की तूफानी पारियों की बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता की जीत में आंद्रे रसेल ने अहम भूमिका निभाई। रसेल ने 13 गेंद पर 48 रन की पारी खेली।

एक समय विराट ब्रिगेड आसानी से जीतती हुई मैदान में नजर आ रही थी। लेकिन केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने मैदान में उतरते ही इस मैच का पासा ही पलट दिया। आपको बता दें कि जब आंद्रे रसेल बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे तो कोलकाता नाइट राइडर्स को 26 गेंदों में 67 रन की दरकार थी। उसके बाद 18वें और 19वें ओर में आंद्रे रसेल की आंधी चली। रसेल ने पहले 18वें ओवर में तीन छक्के और उसके बाद 19वें ओवर में 4 छक्के जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। मैच जीतने के बाद केकेआर के मालिक शाहरूख खान ने आंद्रे रसेल की जमकर तारीफ की।

शाहरूख ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी और एक संन्देश लिखा। बॉलीवुड के किंग खान ने लिखा'डगआउट में जो लोग कहते हैं गेम/सेट/और मैच! शायद आप अपने क्रिकेट को जानते होंगे लेकिन आप आंद्रे रसेल को नहीं जानते होंगे! वाउ यू चैंपियन। मेरे बाहुबली! आपको बता दें कि रसेल को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। रसेल ने मैच में 7 छक्के और एक छक्का जड़ा। इसके साथ ही वह आईपीएल 12 में 22 छक्के जड़ चुके हैं।



Herald