Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरभ गांगुली की दो भूमिकाओं से कोई परेशानी नहींः सीईओ KKR

कोलकाता 
सौरभ गांगुली की बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के रूप में दो भूमिकायें निभाने के लिए भले ही आलोचना हो रही हो लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम को इससे कोई परेशानी नहीं है। हितों के टकराव का सामना कर रहे कैब प्रमुख शुक्रवार को यहां होने वाले आईपीएल मुकाबले में मेहमान के रूप में बैठेंगे और उन्हें केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हुए देखा जा सकता है। मैसूर ने कहा, ‘वह पूरी तरह से पेशेवर हैं। वह जानते हैं कि अपने कर्तव्यों को कैसे निभाया जाए। हम जो कुछ कर रहे हैं, वह उसका पूरा समर्थन करते हैं। हमें इससे जरा भी परेशानी नहीं है।' बता दें कि वेंकी ने आईपीएल शुरू होने से पहले इसे खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बताया था। वेंकी ने कहा था कि वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में खिलाड़ियों का शामिल होना अभ्यास सत्र में समय बिताने से ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा था कि आईपीएल से खिलाड़ियों का उत्साह भी बना रहेगा और उनका अभ्यास भी चलता रहेगा। ऐसे में वर्ल्ड कप में उनका खेल और निखरकर सामने आएगा।