चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के 29वें लीग मुकाबले में केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया है और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये हैं. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. चेन्नई की यह केकेआर के खिलाफ 14वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले गए थे. जिसमे से 13 मैच चेन्नई की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 8 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था.
2. ईडन गार्डन में चेन्नई की यह पांचवी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए थे. जिसमे से दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच जीते हुए थे.

3. इमरान ताहिर ने आज अपने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किये. यह उनके आईपीएल करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं.
4. इमरान ताहिर ने इस आईपीएल में अबतक कुल 13 विकेट हासिल कर लिए है और पर्पल कैप को हासिल कर लिया हैं.
5. शेन वाटसन आज एलपीडब्लू आउट हुए हैं, यह पहली बार था, कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शेन वाटसन आईपीएल में एलपीडब्लू आउट हुए हो.

6. आंद्रे रसेल आज मात्र 10 रन पर आउट हुए हैं. यह इस आईपीएल में पहली बार था, कि वह 40 से अधिक का स्कोर नहीं बना पाये. इससे पहले उन्होंने अपनी खेली 6 पारियों में 40 से अधिक का स्कोर बनाया था.
7. रविन्द्र जडेजा ने आज अपने 4 ओवर में 49 रन खर्च किये. इससे पहले साल 2015 में भी मुंबई के खिलाफ उन्होंने अपने 4 ओवर में 49 रन खर्च किये थे. यह 49 रन उनके द्वारा आईपीएल में खर्च किये गए सबसे ज्यादा रन है.
8. क्रिस लिन ने आज अपने आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक लगाया.

9. सुरेश रैना ने केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने डेविड वार्नर के 762 रनों को पीछे छोड़ा है.
10. सुरेश रैना ने आज अपने आईपीएल करियर का 36वां अर्धशतक लगाया. यह उनके इस आईपीएल का पहला अर्धशतक था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KKRvsCSK : STATS : मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सुरेश रैना बने पहले खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.