आईपीएल 2019 के 29वें मैच में दिनेश कार्तिक की केकेआर और महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके आमने सामने होगी। सीजन के 23वें मैच में भी दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने घरेलू मैदान पर अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें ईडन गार्डन्स पर भिड़ने को तैयार है। चेन्नई की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

केकेआर की टीम ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन बड़े बदलाव किया थे। उनके ये तीनों खिलाड़ी मैच में कोई छाप नहीं छोड़ पाए। जो डेनली जहां पहली ही गेंद पर आउट हो गये वहीं कार्लोस ब्रेथवेट और लॉकी फर्गुसन भी असफल रहे।
यही वजह थी कि टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार मिली। सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच में क्रिस लिन और सुनील नरेन की वापसी तय है। इसके साथ ही हैरी गर्नी भी वापसी को तैयार हैं।
टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सीजन में जरूरत गति से प्रभावित किया है लेकिन उन्हें काफी रन भी पड़े हैं। उनकी जगह टीम में संदीप वारियर को मौका मिल सकता है।
केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन:
क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबी उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पियूष चावल, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, हैरी गर्नी
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित इलेवन

आईपीएल में खेले अपने सभी सीजन में प्ले ऑफ में पहुँचने वाले चेन्नई सुपर किंग्स एक फिर फिर उसी की तरफ बढ़ रही है। अभी तक खेले 7 मैचों में उसे सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही हार मिली है। टीम ने पिछले मैच में शुरुआत विकेट खोने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स को मैच की अंत गेंद पर हरा दिया।
ईडन गार्डन्स की पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद है और इसी वजह से स्कॉट कुगलेइजन की टीम में वापसी तय है। शेन वॉटसन लगातार फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उनकी जगह सैम बिलिंग्स को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है।
इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले हरभजन सिंह को पिच की वजह से एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है। भज्जी को इस सीजन दो मैच ऑफ द मैच का अवार्ड मिल चुका है।
सीएसके की संभावित इलेवन:
फाफ डू प्लेसी, सैम बलिंग्स, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, दीपक चाहर, स्कॉट कुगलेइजन, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post KKRvsCSK: दोनों टीमों में कई बड़े बदलाव संभव, इस प्रकार हो सकती है प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.