आईपीएल 2019 के 29वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती होगी। ईडन गार्डन्स पर होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। इससे पहले सीजन के 23वें मैच में भी दोनों टीमें आमने सामने थी। इस मैच को चेन्नई ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया था।
टेबल टॉपर्स की जंग

आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स पहले स्थान पर है। टीम को अभी तक खेले 7 मैचों में 6 जीत मिली है। उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई के अभी 12 पॉइंट्स हैं।
दूसरी तरफ केकेआर ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की थी। हालाँकि, टीम को पिछले दो मैचों में चेन्नई और दिल्ली के हाथों हार मिली है। इसके बावजूद वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछले मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से 179 रन बना लिए थे।
इस मैच के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम में तीन बदलाव किये गये। पिछले मैच में बाहर रहे तीनों खिलाड़ी सुनील नरेन, हैरी गर्नी और क्रिस लिन की टीम में वापसी हुई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इस प्रकार है प्लेइंग इलेवन:
कोलकाता नाईट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, सुनील नरेन, हैरी गर्न, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, कुलदीप यादव, नितीश राणा, प्रशांत कृष्णा, शुभमन गिल
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post KKRvsCSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, केकेआर की टीम में बड़े बदलाव appeared first on Sportzwiki.