केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का 26वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में भी 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं.
केकेआर ने खड़ा किया था 178 रन का स्कोर

इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना पाई.
केकेआर टीम की शुरूआत खराब रही थी और टीम के ओपनर बल्लेबाज जो डेनली मैच की पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे.
इसके बाद एक तरफ से शुभमन गिल शानदार शॉट्स खेल रहे थे. वहीं दूसरी तरफ से केकेआर के बल्लेबाज आउट हो रहे थे. हालाँकि, अंत में आंद्रे रसले ने भी शानदार पारी खेली.
केकेआर के लिए शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेली. वहीं आंद्रे रसेल ने भी 21 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली हैं. इन दोनों की पारीयों के दम पर ही केकेआर की टीम 178 रन तक पहुंचने में कामयाब रह पाई.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
दिल्ली ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, टीम के 32 रन के स्कोर पर ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (14 रन) आउट हो गए थे. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (6 रन) भी टीम के 57 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शिखर धवन और ऋषभ पंत ने 105 रन की एक शानदार साझेदारी की और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था.
धवन और ऋषभ की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यह लक्ष्य 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 63 गेंदों पर 97 रन की नाबाद पारी शिखर धवन ने खेली. वहीं टीम के लिए ऋषभ पंत ने 31 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली.
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आज अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में जरुरत से ज्यादा बदलाव किये. उनकी यही गलती टीम को भारी पड़ी है.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KKRvsDC : धवन की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने केकेआर को 7 विकेट के से हराया, दिनेश कार्तिक की यह गलती बनी हार का कारण appeared first on Sportzwiki.