आईपीएल 2019 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते केकेआर की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं. केकेआर की इस हार के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक काफी निराश दिखे हैं. उन्होंने कहा है, कि हमारी टीम ने 10-15 रन कम बनाये.
वहीं उन्होंने ओपनर बल्लेबाज जो डेनली को निशाना बनाते हुए कहा है, कि वह अपने को मिले मौके का फायदा नहीं उठा पाये.
10-15 रन और बनाने की थी जरुरत

दिनेश कार्तिक ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, “हमें 10-15 रन और ज्यादा बनाने की जरुरत थी. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और अच्छा स्कोर नहीं बनाया. मुझे उम्मीद थी कि हमारे गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे, हालांकि ऐसा भी नहीं हुआ.”
सुनील नारायण और क्रिस लिन चोटिल

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा, “सुनील नारायण और क्रिस लिन चोटिल थे. हालाँकि, क्रिकेट के खेल में ऐसी चीजें होती रहती हैं, लेकिन वह दोनों टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं. कहीं ना कहीं हमें उनकी कमी खली हैं.”
शुभमन ने मौके का फायदा उठाया

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा, “शुभमन गिल ने आज वास्तव में बहुत अच्छा खेला. उन्होने अपने मिले मौके को भुनाया. हालाँकि, जो डेनली अपने मिले मौके का फायदा नहीं उठा पाये और पहली गेंद पर आउट हो गये, लेकिन मुझे यकीन है, कि वह अगले मैच में मजबूती से वापसी करेंगे.”
मजबूती से करेंगे वापसी

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है और इस मैदान पर गेंदबाजो का विकेट लेना मुश्किल हो गया था, लेकिन फिर भी हमारे गेंदबाज को कुछ क्षेत्रों में काम करना होगा और अगले मैच में वापसी करनी होगी. आईपीएल का एक मतलब यही है, कि आप मजबूती के साथ वापसी करो.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KKRvsDC : टीम की हार से बौखलाए दिनेश कार्तिक, सीधे तौर पर इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.