Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKRvsDC: कोलकाता के ईडन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद शाहरुख़ खान ने सौरव गांगुली को भेजा ये स्पेशल मैसेज

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर आईपीएल 2019 में अपनी चौथी जीत दर्ज की। वहीं केकेआर की यह इस सीजन तीसरी हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 178 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने एक ओवर बाकि रहते आसानी से जीत हासिल कर लिया। उनके लिए शिखर धवन ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली।

नहीं चले केकेआर के गेंदबाज

बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर केकेआर के गेंदबाज अपना असर छोड़ने में असफल थे। दिल्ली को पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने तेज शुरुआत दी। शॉ जल्दी ही पवेलियन लौट गये और कप्तान अय्यर भी लम्बी पारी नहीं खेल पाए।

इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाज करने आये ऋषभ पन्त ने शिखर धवन के साथ शानदार साझेदारी बनाई। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। पन्त के आउट होने के बाद टीम को सिर्फ 17 रनों  की जरूरत थी।

शाहरुख़ खान का स्पेशल ट्वीट

कोलकाता नाईट राइडर्स की हार के बाद टीम के मालिक शाहरुख़ खान ने टीम  के लिए स्पेशल ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली को मैसेज भी दिया। उन्होंने लिखा

“शुभमन गिल और आंद्रे रसेल का शानदार खेल। हारना ठीक है लेकिन आज हमारे पास दिल की कमी थी, खासकर गेंदबाजी, यह दुखद है। इस खेल से केवल सकारात्मक यह था कि हमारे दादा सौरव गांगुली ईडन में जीत वाली टीम में थे। दिल्ली कैपिटल्स को बधाई।“

दादा केकेआर का रह चुके हिस्सा

कोलकाता सौरव गांगुली आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं। वह पहले सीजन टीम के आइकॉन खिलाड़ी थे। इसके साथ टीम ने उन्हें कप्तान कप्तान भी नियुक्त किया था। इसी वजह से दादा और शाहरुख़ खान एक- दूसरे के इतने करीब है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post KKRvsDC: कोलकाता के ईडन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद शाहरुख़ खान ने सौरव गांगुली को भेजा ये स्पेशल मैसेज appeared first on Sportzwiki.