शिखर धवन की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया हैं और टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल की हैं. बता दें, कि शिखर धवन ने अपनी टीम के लिए 63 गेंदों पर 97 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 11 चौके व 2 छक्के लगाये. हालाँकि, वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए हैं.
शानदार पारी के लिए धवन को मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

शिखर धवन को उनकी शानदार 97 रन की पारी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के ख़िताब से नवाजा गया हैं. उन्होंने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए कहा हैं, कि उनका ध्यान अपने शतक पर नहीं था, बल्कि उनका पूरा ध्यान अपनी टीम को मैच जीताने पर था.
टीम का लक्ष्य मेरे शतक से अधिक महत्वपूर्ण

‘मैन ऑफ़ द मैच’ रहे शिखर धवन ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, “मुझे पता था, कि यह मेरा पहला टी-20 शतक हो सकता है, लेकिन टीम का लक्ष्य मेरे शतक से अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए मैंने एक बड़ा जोखिम लेने के बजाय सिंगल लेने पर अपना ध्यान केंद्रित किया.
यहाँ का विकेट दिल्ली की तुलना में बिलकुल विपरीत

शिखर धवन ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे कहा, “यहाँ का विकेट दिल्ली की तुलना में बिलकुल विपरीत है. मैं दिनेश कार्तिक को भी यही बात बता रहा था. यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट है. गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए भी यह अच्छा है. दिल्ली के विकेट पर खुद को ढालना पड़ता हैं.”
ऋषभ पंत एक बड़ा हिटर

शिखर धवन ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे कहा, “मुझे वास्तव में पहले छह ओवरों में मजा आया, लेकिन मुझे पता था, कि मुझे आखिरी समय तक बने रहना है. मुझे सही विचार आ रहे थे और मैं अंत तक बल्लेबाजी करना चाहता था.
ऋषभ ने अच्छा साथ दिया. वह एक इतना बड़ा हिटर है, जो किसी भी पार्क में गेंद को आसानी से बाउंड्री के बाहर भेज सकता हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KKRvsDC : ‘मैन ऑफ़ द मैच’ शिखर धवन ने शतक ना बन पाने को लेकर कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल appeared first on Sportzwiki.