Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKRvsDC: श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद शिखर धवन की तारीफ में बांधे पुल

आईपीएल 2019 का 26वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 178 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आसानी से सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीजन यह उनकी चौथी जीत है।

जीत के बाद खुश दिखे अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और केकेआर को सिर्फ 178 रनों पर रोक दिया। उनके लिए इशांत शर्मा ने अच्छी शुरुआत की थी। टीम ने आज कीमो पॉल को जगह दी और उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की। इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा

“यह एक अद्भुत एहसास है। खेल से पहले, मैं आखिरी जीत याद कर रहा था। यह एक अच्छी जीत है। बैक-टू-बैक जीत अच्छा लगता है। हमारे लिए टीम तय करना वास्तव में कठिन था। हमारे पास 12 में से, हमारे पास एक परिवर्तन था। मुझे लगता है कि कीमो पॉल में जाना एक अच्छा कदम था। हमें ऐसे ट्रैक पर बल्लेबाजी करना पसंद है। हमें ऐसी पिचों पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।”

धवन की तारीफ की

शिखर धवन का इस आईपीएल में कुछ खास फॉर्म नहीं रहा है। इससे पहले उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया था। वहीं उनके स्ट्राइक रेट पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। इस मैच में 63 गेंद में 97 रनों की पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उनकी इस पारी के बाद युवा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी उनकी जमकर तारीफ की। धवन के बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा

“धवन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने अपना अनुभव और क्लास दिखाया। जिस तरह से उन्होंने खेला, उसकी काफी सराहा होंनी चाहिए। उन्हें खेलते देखना अद्भुत था। वह एक अद्भुत व्यक्तित्व हैं और टीम के चारों ओर उनका होना अच्छा है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post KKRvsDC: श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद शिखर धवन की तारीफ में बांधे पुल appeared first on Sportzwiki.