दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर आईपीएल 2019 में अपनी चौथी जीत दर्ज की। वहीं केकेआर की यह इस सीजन तीसरी हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 178 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने एक ओवर बाकि रहते आसानी से जीत हासिल कर लिया। केकेआर का कोई भी गेंदबाज दिल्ली के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया।
हमने कम रन बनाए

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम सिर्फ 178 रन बना पाई। शुभमन गिल के अलावा उनका कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। मैच के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा
“हम निश्चित रूप से गेंदबाज कम नहीं थे। हमारे पास कार्लोस जैसे विकल्प थे। हमरे रन कुछ कम थे और थोड़ा बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। मुझे उम्मीद थी कि हमारे गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्रिकेट के खेल में ऐसी चीजें होती हैं।”
इस खिलाड़ी की कमी खली

केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाए। टीम के कप्तान के अनुसार उनके नरेन की काफी कमी महसूस हुई। नरेन तेज शुरुआत देने के साथ विकेट भी चटकाते हैं। दिनेश कार्तिक ने आगे कहा
“सुनील बल्लेबाजी और गेंदबाजी में थोड़ा बदलाव लाते हैं। सबसे अधिक, वह एक शांत होने के साथ अनुभवी है जो हमेशा मदद करता है। इससे वास्तव में फायदा होता है। जब भी उन्हें मौका मिला है उन्होंने हमें अच्छी शुरुआत दी है।”
चेन्नई से अगला मुकाबला

दिनेश कार्तिक की केकेआर ने सीजन की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन उसे पिछले दो मैचों में लगातार हार मिली है। पहले सीएसके के खिलाफ बल्लेबाज सिर्फ 108 रन बना पाए और उसके बाद दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों नहीं चली।
अब टीम को एक बार फिर चेन्नई के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेलना है। इस मैच में टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। चेन्नई की टीम भी शानदार फॉर्म में चल रही है और इसी वजह से केकेआर की राह आसान नहीं होने वाली।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post KKRvsDC: दिनेश कार्तिक ने माना, इस खिलाड़ी के नहीं होने से केकेआर को मिली हार appeared first on Sportzwiki.