Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKRvsRCB: ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए आंद्रे रसेल ने बताया लम्बे-लम्बे छक्के लगाने का राज

आईपीएल 2019 के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आंद्रे रसेल की 13 गेंद में 48 रनों की पारी के बदौलत केकेआर ने मैच को इस मैच में 5 विकेट से जीत दिला दी। यह इस सीजन आरसीबी की लगातार 5वीं हार है।

आंद्रे रसेल बने मैन ऑफ़ द मैच

कोलकाता नाईट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने मैच में टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। केकेआर को मिली तीनों जीतों में रसेल को ही मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। अवार्ड लेते समय उन्होंने कहा

“जब मैं बल्लेबाजी करने निकला तो मुझे भरोसा था। डीके मुझसे कह रहा था कि कुछ गेंदें देख लें कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है। मैं टीवी पर डगआउट में देख रहा था और एक उचित विचार था। जब आपको 20 गेंदों पर 68 रन चाहिए होते हैं, तो यह रोज़ नहीं होता है। अपने शरीर को लाइन पर रखने की आवश्यकता है। टी 20 की प्रकृति ऐसी है कि एक ओवर गति बदल सकता है। इसलिए मैं कभी हार नहीं मानता। मेरा एक हिस्सा कह रहा था कि रनों की जरूरत बहुत ज्यादा थी लेकिन मैं लड़ना चाहता था और आखिरकार, हमने पांच गेंदों के साथ जीत हासिल की।”

कोई मैदान बड़ा नहीं

आंद्रे रसेल इस समय दुनिया के सबसे पावरफुल हिटर में से माने जाते हैं। इस सीजन उन्होंने अभी तक 268 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाये हैं। इनमें 22 छक्के भी शामिल हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 12 चौके भी निकले हैं। आंद्रे रसेल ने आगे कहा

“मेरे लिए कोई भी मैदान इतना बड़ा नहीं है जितना मुझे लगता है, मुझे सिर्फ अपनी शक्ति पर भरोसा है। हैण्ड आई क्वार्डीनेशन करना महत्वपूर्ण है (कम पूर्ण टॉस के लिए) क्योंकि उन्हें हिट करना आसान नहीं हैं। मैं शॉर्ट आर्म जैब्स की कोशिश करता हूं क्योंकि हाथ फैलाना आपको परेशानी में डाल सकता है। ज्यादा समझा नहीं सकता।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post KKRvsRCB: ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए आंद्रे रसेल ने बताया लम्बे-लम्बे छक्के लगाने का राज appeared first on Sportzwiki.