किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2019 के 13वें मैच में 14 रन के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आज दिल्ली के खिलाफ अपनी 14वीं जीत हासिल की है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले गए थे. जिसमे से 13 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 9 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीते हुए थे.
2. मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब की यह दिल्ली के खिलाफ छठी जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच इस स्टेडियम में कुल 6 मैच खेले गये थे. जिसमे से 5 मैच पंजाब की टीम ने जीते हुए थे. वहीं एक मैच दिल्ली की टीम ने जीता हुआ था.

3. मयंक अग्रवाल आज रन आउट हुए है. पहली बार उन्होंने आईपीएल के इतिहास में रन आउट के रूप में अपना विकेट गंवाया है.
4. क्रिस मौरिस ने आज 3 विकेट लिए है. उन्होंने 7वीं बार आईपीएल के इतिहास में 3 विकेट हॉल हासिल किया हैं.

5. क्रिस मौरिस आईपीएल में केएल राहुल को एलपीडब्लू करने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले केएल राहुल को आईपीएल में राशिद खान, पियूष चावला और धवल कुलकर्णी ने एलपीडब्लू किया था.
6. सैम कुरेन आज 13वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं. जिन्होंने अपनी टीम के लिए ओपनिंग भी की और नई गेंद के साथ ओपनिंग में ही गेंदबाजी की है.

7. सैम कुरेन ने आज हैट्रिक ली है. वह आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 15वें खिलाड़ी बने हैं.
8. सैम कुरेन ने आज मात्र 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किये. यह उनके आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े हैं.
9. किंग्स इलेवन पंजाब ने आज मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KXIPvsDC : STATS : मैच में बने 9 रिकॉर्ड, पंजाब की टीम ने बनाये कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.