Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsDC : किंग्स इलेवन पंजाब के लिए नहीं खेल रहे क्रिस गेल, यह रही वजह

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का 13वां लीग मुकाबला आज 1 अप्रैल सोमवार को खेला जा रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस दिल्ली की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

क्रिस गेल नहीं खेल रहे किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन में 

Gayle made the fastest 4000 runs in IPL

इस मैच से प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर यह आ रही है, कि किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन में क्रिस गेल नहीं खेल रहे हैं. यह पंजाब के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर है.

बता दें, कि क्रिस गेल की जगह किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुरेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.

गेल को किया गया है ड्राप!

Punjab wants to win IPL titles for 'Universe Boss': Gayle

बता दें, कि इस मैच में क्रिस गेल को ड्राप किया गया है. बता दें, कि कप्तान रविचंद्रन अश्विन की तरफ से टॉस के वक्त क्रिस गेल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए माना जा रहा है, कि उन्हें टीम से ड्राप किया गया है. हालाँकि, अभी पूरी तरह से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, कि उन्हें ड्राप किया गया है या फिर उन्हें चोट लगी हुई है.

विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल की जगह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ओपनिंग करने ऑलराउंडर सैम कुरेन आये हुए हैं.

इस प्रकार है इस मैच के लिए दिल्ली और पंजाब की प्लेइंग इलेवन 

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, सरफराज खान, मनदीप सिंह, हार्डस विलोजेन, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मुर्गन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इंग्रम, हनुमा विहारी, हर्षल पटेल, क्रिस मॉरिस, संदीप लमीछाने, कागिसो रबाडा, आवेश खान

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KXIPvsDC : किंग्स इलेवन पंजाब के लिए नहीं खेल रहे क्रिस गेल, यह रही वजह appeared first on Sportzwiki.