किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन के अंतर से हरा दिया है. टीम की इस जीत से कप्तान रविचंद्रन अश्विन काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सैम कुरेन को इस जीत का श्रेय दिया है. साथ ही उन्होंने माना है, कि उनके बल्लेबाजों को करीब 25 रन और बनाना चाहिए थे और साथ ही उन्होंने कहा है, कि वह अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को तरोताजा रखना चाहते हैं.
शमी और सैम कुरेन को दूंगा जीत का श्रेय

मोहम्मद शमी और सैम कुरेन को जीत का श्रेय देते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “आप इस लक्ष्य का बहुत ज्यादा बार बचाव नहीं कर सकते हैं, लेकिन आज हमने इस लक्ष्य का बचाव किया है, इसलिए हम काफी खुश हैं.
जब ऋषभ पंत ने छक्का लगाया, तो मुझे लगा, कि मैच हमारे पकड़ से बहुत दूर निकल गया है, इसलिए मैं इस जीत का श्रेय शमी और सैम कुरेन को दूंगा, उन दोनों खिलाड़ियों के दम पर ही हमने इस मैच में जीत हासिल की और मैच को जीतने में कामयाब रहे हैं.”
फिर भी कहूँगा 25 रन कम बनाये

रविचंद्रन अश्विन ने आगे अपने बयान में टीम के बल्लेबाजों को लेकर कहा, “हालांकि, मुझे फिर भी लगता है, कि हमने 25 रन कम बनाये थे, क्योंकि मैच के दौरान ओस भी एक फैक्टर थी. हमने आज अपने स्पिनरों का समर्थन किया और इसलिए तीन स्पिनर के साथ आज हम उतरे थे. हम पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते, क्योंकि हमारे पास तीन स्पिनर थे.”
सभी खिलाड़ियों को तरोताजा रखना चाहते

रविचंद्रन अश्विन ने आगे अपने बयान में कहा, “क्रिस गेल आज हमारी टीम में नहीं थे, इसलिए हमने सैम कुरेन को लाइसेंस के साथ मौका दिया. हमारे पास बहुत सारे युवा व अनुभवी खिलाड़ी है. हम सभी को इसी तरह मौके देना चाहते हैं और सभी को तरोताजा रखना चाहते हैं.”
मोहाली में इससे पहले कभी नहीं देखी इतनी भीड़

स्टेडियम में आये दर्शकों को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मैं स्टेडियम में आई दर्शकों की भीड़ से भी काफी खुश हूँ, क्योंकि मैंने मोहाली में इस तरह की भीड़ पहले कभी नहीं देखी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KXIPvsDC : रविचंद्रन अश्विन ने इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.