Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsDC: किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के बाद ट्विटर पर छाए सैम करन, तो इस भारतीय खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल करने की उठी मांग

आईपीएल 2019 के 13वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी। इस सीजन अभी तक इन दोनों टीमों की कहानी एक जैसी ही थी। तीन मैच में दोनों टीमों को दो जीत और 1 हार मिली थी। आज किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच को 14 रन से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी और लगातार दूसरी जीत हासिल की।

किंग्स इलेवन पंजाब को मिली जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 166 रनों का स्कोर बनाया। उनके लिए किसी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन सभी ने छोटा- छोटा योगदान दिया। यह लक्ष्य और बड़ा हो सकता था लेकिन दिल्ली नि अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ का विकेट खो दिया। इसके बाद शिखर धवन और कप्तान अय्यर ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। पन्त और कॉलिन इनग्राम टीम को जीत करीब ले जा रहे लेकिन शमी और करन की शानदार गेंदबाजी की वजह से पंजाब ने इस मैच को जीत लिया।

ये हुए ट्रोल

किंग्स इलेवन पंजाब की इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम जमकर ट्रोल हुए। एक समय टीम को चार ओवर में 30 रनों की जरूरत थी और पन्त के साथ कोलिन इनग्राम पिच पर सेट थे। इसके बावजूद टीम मैच नहीं जीत पाई।

पंजाब के लिए सैम करन ने हैट्रिक विकेट चटकाया। आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post KXIPvsDC: किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के बाद ट्विटर पर छाए सैम करन, तो इस भारतीय खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल करने की उठी मांग appeared first on Sportzwiki.