Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsMI : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, दिग्गज की हुई वापसी

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 24वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे, बता दें, कि मुंबई इंडियंस की टीम में एक बदलाव हो सकता है.

आइये डालते हैं एक नजर मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश पर :

रोहित शर्मा

Alajari bowled strong: Rohit

रोहित शर्मा अबतक इस आईपीएल में कुछ ख़ास नहीं कर पाये हैं. शुरूआती 5 आईपीएल मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं, लेकिन इस मैच में वह कुछ ख़ास करना चाहेंगे. उनके कंधो पर टीम के कप्तानी की भी जिम्मेदारी होगी. वहीं ओपनिंग की भी जिम्मेदारी होगी.

एविन लुईस 

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पिछले कुछ मैचों से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उनकी जगह एविन लुईस को मौका दिया जा सकता है और वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव 

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस की टीम भी उन्हें नंबर-3 की पोजीशन पर मौका दे रही हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वह अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

ईशान किशन 

पिछले मैच में ईशान किशन को मौका मिला था, लेकिन वह 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है और इस बार उनके कंधे पर टीम के विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी हो सकती है.

किरन पोलार्ड 

किरन पोलार्ड ने पिछले मैच में 26 गेंदो पर शानदार 46 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी. वह इसी तरह की पारी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी खेलना चाहेंगे. उनके कंधो पर टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी.

क्रुनाल पांड्या 

क्रुनाल पांड्या एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी है. वह मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी से भी योगदान दे रहे हैं और अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से भी योगदान दे रहे हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ क्रुनाल पांड्या का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना पूरी तरह तय हैं.

हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या का भी टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का हैं. वह टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं. वह अंत के ओवरों में जहां टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं अपनी गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान दे रहे हैं.

राहुल चाहर 

दीपक चाहर ने अबतक इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की हैं और अपनी प्रतिभा को साबित किया हैं. वह मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर खेलेंगे. टीम के स्पिन विभाग की कमान उन्ही के हाथ में होगी.

जेसन बेहर्नड्राफ

युवा तेज गेंदबाज जेसन बेहर्नड्राफ अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. वह नई गेंद के साथ टीम को विकेट दिलाने की काबिलियत रखते हैं. अबतक अपने खेले दो मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है, इसलिए इस मैच में भी उनका प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का हैं.

अल्जारी जोसेफ 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस हरा पाई थी, तो इसका एक मुख्य कारण अल्जारी जोसेफ ही थे. उन्होने मात्र 12 रन खर्च करके 6 विकेट हासिल किये थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी. वह पंजाब के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे.

जसप्रीत बुमराह 

जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय में दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज है. वह इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उनकी गेंदों के सामने बल्लेबाजों का टिक पाना बहुत मुश्किल होता हैं. पंजाब के खिलाफ वहीं टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KXIPvsMI : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, दिग्गज की हुई वापसी appeared first on Sportzwiki.