मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जायेगा। पंजाब ने इस सीजन अच्छी क्रिकेट खेली है, लेकिन पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 197 रन बनाने के बावजूद उन्हें हार मिली थी। दूसरी तरफ 6 मैच खेलने के बावजूद आरसीबी को इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश है।
चोट से परेशान किंग्स

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान चल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में मयंक अग्रवाल चोटिल हो गये थे और इसी वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह मैच नहीं खेल पाए थे।
क्रिस गेल को मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान पीठ में परेशानी हुई थी। इसी वजह से वह फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। अंकित राजपूत को भी इसी मैच में गेंदबाज के दौरान ऊँगली में चोट लगी थी।
कोच ने दिया बयान

किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच माइक हेसन ने उम्मीद जताई है कि आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले गेल और मयंक फिट हो जायेंगे। मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा
“गेल ने कुछ अच्छी रिकवरी की है, यह सिर्फ पीठ में ऐंठन है। उसके पैर में एक झटका लगा था लेकिन वह अब ठीक है। शनिवार को उनके खेलने की अत्यधिक संभावना है। मयंक ने अच्छी रिकवरी की है, जाहिर है कि उनकी उंगली में चोट लगी है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह खेलेंगे।”
5 दिन में तीन मैच

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 5 दिनों में अपना तीसरा मैच खेलेगी। टीम को इसी वजह से लगातार ट्रेवल भी करना पड़ रहा है। इससे फिटनेस की समस्या भी आती है। कोच ने कहा
“पांच दिनों में तीन मैच खेलना और साथ में ट्रेवल करना बड़ी चुनौती है। इसमें कोई शक नहीं है कि खिलाड़ियों को ट्रेवलिंग से तनाव भी होता है। ट्रेवलिंग से कुछ खिलाड़ियों को बुखार और ठंड की शिकायत भी है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post KXIPvsRCB: क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल के खेलने पर किंग्स इलेवन के कोच ने दिया बयान appeared first on Sportzwiki.