Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsSRH : MATCH PREVIEW : जाने कब कहाँ और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला और क्या होगी 11 सदस्यीय टीम

किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 22वां मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि दोनों ही टीमें अबतक अपने खेले 5 मैचों में से 3 मैच जीती है और दो मैच हारी है. किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मैच के चलते हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में मैच से जुड़ी सारी जानकारी देंगे.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जायेगा मैच 

 

आईपीएल के इस 22वें मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.

रात 8 बजे से शुरू होगा मैच

बता दें, कि यह मैच रात 8 बजे शुरू हो जायेगा. वहीं इस मैच का टॉस 7.30 बजे से होगा.

कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब और सनराइजर्स के बीच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 32 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 43% की रहेगी. वहीं हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह है, कि बारिश आने की भी संभावना है.

पिच रिपोर्ट 

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला नहीं रहता हैं. तेज गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा स्विंग नहीं मिलती है. हालाँकि, स्पिनरों को इस पिच से थोड़ा मदद मिलती है और उनका गेंद घूमता है. बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

डेट और स्थान :

     डेट                   स्थान
08/4/2019 आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम (मोहाली)

आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :

    मैच        सनराइजर्स जीता        पंजाब जीता   बेनतीजा
     12               9             3      –

आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :

      मैच        सनराइजर्स जीता     केकेआर जीता     बेनतीजा
       5             4             1          –

इस प्रकार है आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े :

                      मैच                       51
     पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती                       23
     पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती                       28
       पहली पारी का औसत स्कोर                      165
       दूसरी पारी का औसत स्कोर                      154
            सबसे बड़ा स्कोर        240/5 (20 ओवर) सीएसके बनाम पंजाब
            सबसे छोटा स्कोर        67/10 (17.1ओवर) दिल्ली बनाम पंजाब
      सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा       194/6 (20 ओवर) पंजाब बनाम डेकनचाजर्स
     सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव       106/6 (10 ओवर) पंजाब बनाम आरसीबी

इस प्रकार हो सकती है पंजाब की प्लेइंग इलेवन :

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
क्रिस गेल बल्लेबाज
केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज
मयंक अग्रवाल बल्लेबाज
सरफराज खान बल्लेबाज
डेविड मिलर बल्लेबाज
मंदीप सिंह बल्लेबाज
सैम कुरेन ऑलराउंडर
रविचंद्रन अश्विन  (कप्तान) गेंदबाज
मुजीब उर रहमान गेंदबाज
मुर्गन अश्विन गेंदबाज
मोहम्मद शमी गेंदबाज

इस प्रकार हो सकती है सनराइजर्स की प्लेइंग इलेवन :

IPL-12: T20 (Preview) in Mumbai-Hyderabad

              खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
जॉनी बैरेस्टों विकेटकीपर बल्लेबाज
डेविड वार्नर बल्लेबाज
केन विलियमसन (कप्तान) बल्लेबाज
विजय शंकर ऑलराउंडर
मनीष पांडे बल्लेबाज
युसूफ पठान बल्लेबाज
शहबाज नदीम गेंदबाज
राशिद खान गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार गेंदबाज
संदीप शर्मा गेंदबाज
सिद्धार्थ कौल गेंदबाज

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post KXIPvsSRH : MATCH PREVIEW : जाने कब कहाँ और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला और क्या होगी 11 सदस्यीय टीम appeared first on Sportzwiki.