किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 22वां मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि दोनों ही टीमें अबतक अपने खेले 5 मैचों में से 3 मैच जीती है और दो मैच हारी है. इस मैच को जीत दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी.
सनराइजर्स का पलड़ा भारी

आईपीएल में अबतक सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कुल 12 मुकाबले खेले गये हैं. जिसमे से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 मुकाबले जीते हैं और 3 मुकाबले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए हैं.
वहीं मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमे से 4 मुकाबले सनराइजर्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं एक मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीता हुआ हैं.
पिच रिपोर्ट

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला नहीं रहता हैं. तेज गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा स्विंग नहीं मिलती है. हालाँकि, स्पिनरों को इस पिच से थोड़ा मदद मिलती है और उनका गेंद घूमता है. बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.
पंजाब ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीता हुआ हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Kings XI Punjab (Playing XI): Lokesh Rahul(w), Chris Gayle, Mayank Agarwal, Sarfaraz Khan, David Miller, Mandeep Singh, Sam Curran, Ravichandran Ashwin(c), Ankit Rajpoot, Mohammed Shami, Mujeeb Ur Rahman
Sunrisers Hyderabad (Playing XI): David Warner, Jonny Bairstow(w), Vijay Shankar, Manish Pandey, Deepak Hooda, Yusuf Pathan, Mohammad Nabi, Rashid Khan, Bhuvneshwar Kumar(c), Siddarth Kaul, Sandeep Sharma
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KXIPvsSRH : टॉस रिपोर्ट : पंजाब ने जीता टॉस, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.