Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsSRH: संदीप शर्मा ने कहा, धीमी बल्लेबाजी नहीं बल्कि इस वजह से हैदराबाद को मिली हार

आईपीएल के 22वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले गये इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज करते हुए 150 रन बनाये। जवाब में पंजाब ने मैच के अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। उनके लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक बनाया वहीं हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की।

इस वजह से बल्लेबाजी मुश्किल

मोहाली के मैदान पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल था। फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर भी 62 गेंद में 71 रन ही बना पाए। इस पिच के बारे में बात करते हुए मैच के बाद संदीप शर्मा ने कहा

“आज सुबह बारिश हुई थी, इसलिए विकेट में थोड़ी नमी थी, थोड़ा चिपचिपा था। उसके कारण बल्लेबाजी कठिन थी। हमने सोचा था कि हम स्कोर को रिवाईज करके और उसके अनुसार बल्लेबाजी करेंगे।”

दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान

संदीप शर्मा के अनुसार दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो गयी थी। इसका सबसे बड़ा कारण ओस था। ओस की वजह से गेंदबाजों को ग्रिप करने में परेशानी हो रही थी वहीं गेंद अच्छे से बल्ले पर भी आ रहा था। उन्होंने कहा

“लेकिन अंत में, ओस एक बड़ा कारण था। ओस काफी ज्यादा थी थी और पूरा मैदान गीला हो गया था, गेंद गीली हो रही थी। इस वजह से पहले हाफ की तुलना में दूसरे हाफ में बल्लेबाजी आसान हो गई। मैं अभी भुवी गेंद स्विंग कराने को देख रहे थे लेकिन गेंद गीली होने की वजह से भारी हो गयी थी और स्विंग बंद हो गया।”

मध्यक्रम का बचाव किया

इस मैच में जॉनी बैरेस्टो के जल्दी आउट होने के बाद हैदराबाद का मध्यक्रम एक बार फिर तेजी से रन बनाने में असफल रहा। हालाँकि, संदीप शर्मा उनका बचाव करते दिखे। उन्होंने कहा

“यहां तक कि अगर आप आज के खेल का निरीक्षण करते हैं, तो मध्य क्रम ने बड़ी भूमिका नहीं निभाई, वार्नर ने बल्लेबाजी की। मध्य क्रम में अभी तक कोई भूमिका नहीं थी। यह केवल पिछले गेम में था जब मध्य क्रम नहीं चला था। तो आप एक गेम के आधार पर राय नहीं बना सकते हैं या इससे चिंतित नहीं हो सकते हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post KXIPvsSRH: संदीप शर्मा ने कहा, धीमी बल्लेबाजी नहीं बल्कि इस वजह से हैदराबाद को मिली हार appeared first on Sportzwiki.