आईपीएल 2019 के 22वें लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया हैं और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. यह पंजाब टीम की टूर्नामेंट में चौथी जीत है. टीम की इस जीत से कप्तान रविचंद्रन अश्विन काफी खुश हैं. हालाँकि, उन्होंने जीत के बाद केएल राहुल के नहीं, बल्कि मुजीब उर रहमान की जमकर तारीफ की है.
हमारी टीम में सुधार हुआ

किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के बाद कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “हमारी यह जीत काफी अच्छी है. हम इसे आराम से भी जीत सकते थे, लेकिन अंत में जाकर यह थोड़ा ट्रिकी हुई, लेकिन कोई बात नहीं, मेरे लिए सबसे सकारात्मक बात यह है, कि हमारी टीम में सुधार हुआ है.
यह कहना वास्तव में कठोर होगा, कि हमने अंतिम 10 ओवरों में 100 रन खर्च किये. हमारे गेंदबाजों ने आज बहुत अच्छी तरह से अपनी योजनाओं लागू किया. हालाँकि, अभी भी इस पर काम करने की हमारे पास पर्याप्त क्षमता है.”
हमें बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा

अपनी टीम के प्रशंसकों को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “हमारे दर्शकों की भीड़ इस साल शानदार रही है और यहां हमें बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है. हम हमेशा से चाहते थे, कि लोग हमें सपोर्ट करने मैदान पर आये.”
मुजीब ने आज अच्छी गेंदबाजी की

मुजीब उर रहमान की तारीफ करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मुजीब मोहाली के मैदान को अच्छी तरह से जानता है और एक स्पिनर के रूप में आपको गेंदबाजी करने के लिए लंबाई और गति की जानकारी होनी चाहिए. कभी-कभी आंकड़े न्याय नहीं करते हैं, लेकिन मुझे लगता है, कि मुजीब ने आज अच्छी गेंदबाजी की है.
मुजीब अफगानिस्तान के लिए भी नई गेंद का उपयोग करता है, इसलिए हम भी मुजीब से नई गेंद के साथ शुरूआत करते हैं. उसके और बैरेस्टों के बीच एक अच्छा मुकाबला था और उसमे उसे जीत हासिल करने में कामयाबी मिली.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KXIPvsSRH : राहुल को भूल अश्विन ने इस खिलाड़ी को दिया सनराइजर्स के खिलाफ मिली जीत का श्रेय appeared first on Sportzwiki.