6 अप्रैल शुक्रवार को आईपीएल 2019 का 18वां लीग मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. बता दें, कि चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों टीमें अबतक इस टूर्नामेंट में 4 मैच खेल चुकी हैं. जिसमे से दोनों टीमों को 3 में जीत मिली हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है.
किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले इस मैच के चलते हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में मैच से जुड़ी सारी जानकारी देंगे. बता दें, कि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी. वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी.
कहां देखें मैच?

आईपीएल के इस 18वें लीग मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.
किस समय शुरू होगा मैच?
बता दें, कि यह मैच रात 8 बजे शुरू हो जायेगा. वहीं इस मैच का टॉस 7.30 बजे से होगा.
कैसा रहेगा मौसम?

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 36 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 61% की रहेगी. वहीं हवा 19 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है, कि बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मैदान पर तेज धूप खिली रहेगी.
कैसी रहेगी पिच?

चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती थी. लेकिन इस सीजन यहां की पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है.
स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी दिख रही है. तेज गेंदबाजो को भी इस पिच से मदद मिल रही है. बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा हैं. जो भी टीम टॉस जीतेगी वह गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि ओस आने का भी इस मैदान पर चांस रहता है.
डेट और स्थान :
| डेट | स्थान |
| 06/4/2019 | एमए चिंदबरम स्टेडियम (चेन्नई) |
आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :
| मैच | चेन्नई जीता | पंजाब जीता | बेनतीजा |
| 19 | 11 | 8 | 0 |
चेन्नई के चेपक में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :
| मैच | चेन्नई जीता | पंजाब जीता | बेनतीजा |
| 5 | 3 | 2 | 0 |
इस प्रकार है एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े :
| मैच | 51 |
| पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती | 31 |
| पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती | 19 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 165 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 151 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 246/5 (20 ओवर) चेन्नई बनाम राजस्थान |
| सबसे छोटा स्कोर | 112/10 (19.5 ओवर) चेन्नई बनाम मुंबई |
| सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा | 208/5 (20 ओवर) चेन्नई बनाम आरसीबी |
| सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव | 134/5 (20 ओवर) चेन्नई बनाम केकेआर |
इस प्रकार हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन :
| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| शेन वाटसन | ऑलराउंडर |
| अम्बाती रायडू, | बल्लेबाज |
| सुरेश रैना | बल्लेबाज |
| फाफ डू प्लेसी | बल्लेबाज |
| एमएस धोनी | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| केदार जाधव | ऑलराउंडर |
| ड्वेन ब्रावो | ऑलराउंडर |
| रविन्द्र जडेजा | ऑलराउंडर |
| इमरान ताहिर | गेंदबाज |
| दीपक चाहर | गेंदबाज |
| शार्दुल ठाकुर | गेंदबाज |
इस प्रकार हो सकती है पंजाब की प्लेइंग इलेवन :
| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| केएल राहुल | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| क्रिस गेल | बल्लेबाज |
| मयंक अग्रवाल | बल्लेबाज |
| सरफराज खान | बल्लेबाज |
| डेविड मिलर | बल्लेबाज |
| मंदीप सिंह | बल्लेबाज |
| सैम कुरेन | ऑलराउंडर |
| रविचंद्रन अश्विन | ऑलराउंडर |
| मुर्गन अश्विन | गेंदबाज |
| मुजीब उर रहमान | गेंदबाज |
| मोहम्मद शमी | गेंदबाज |
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post MATCH PREVIEW : CSKvsKXIP: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में हुए कई बदलाव, जाने कौन है जीत की दावेदार appeared first on Sportzwiki.