7 अप्रैल रविवार को आईपीएल 2019 का 20वां मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि आरसीबी की टीम को अबतक अपने खेले 5 मैचों में लगातार पांच हार मिली हैं. वहीं दिल्ली की टीम ने अपने खेले 4 मैचों में 2 जीत हासिल की है. वहीं 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
आरसीबी और दिल्ली के बीच होने वाले इस मैच के चलते हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में मैच से जुड़ी सारी जानकारी देंगे.
किस समय शुरू होगा मैच?
बता दें, कि यह मैच शाम 4 बजे शुरू हो जायेगा. वहीं इस मैच का टॉस 3.30 बजे से होगा.
कैसा रहेगा मौसम?

आरसीबी और दिल्ली के बीच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 36 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 22% की रहेगी. वहीं हवा 11 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह है, कि बारिश आने की भी संभावना है.
कहां देखें मैच?

आईपीएल के इस 20वें लीग मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.
कैसी रहेगी पिच?

बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. गेंदबाजो को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
डेट और स्थान :
| डेट | स्थान |
| 07/4/2019 | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बैंगलौर) |
आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :
| मैच | आरसीबी जीता | दिल्ली जीता | बेनतीजा |
| 22 | 15 | 6 | 1 |
एम चिन्नास्वामी में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :
| मैच | आरसीबी जीता | दिल्ली जीता | बेनतीजा |
| 10 | 6 | 3 | 1 |
इस प्रकार है एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े :
| मैच | 76 |
| पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती | 31 |
| पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती | 41 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 170 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 150 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 263/5 (20 ओवर) आरसीबी बनाम पुणे वरियर्स |
| सबसे छोटा स्कोर | 82/10 (15.1ओवर) आरसीबी बनाम केकेआर |
| सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा | 207/5 (19.4 ओवर) चेन्नई बनाम आरसीबी |
| सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव | 106/5 (8 ओवर) आरसीबी बनाम सीएसके |
इस प्रकार हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन :

| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| पृथ्वी शॉ | बल्लेबाज |
| शिखर धवन | बल्लेबाज |
| श्रेयस अय्यर | बल्लेबाज |
| ऋषभ पंत | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| कॉलिन मुनरो | बल्लेबाज |
| अक्षर पटेल | ऑलराउंडर |
| क्रिस मौरिस | ऑलराउंडर |
| राहुल तेवतिया | ऑलराउंडर |
| कगिसो रबाडा | ऑलराउंडर |
| संदीप लामिछाने | गेंदबाज |
| ईशांत शर्मा | गेंदबाज |
इस प्रकार हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन :

| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| पार्थिव पटेल | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| विराट कोहली | बल्लेबाज |
| एबी डीविलियर्स | बल्लेबाज |
| मार्कस स्टोइनिस | बल्लेबाज |
| मोईन अली | ऑलराउंडर |
| गुरकीरत सिंह मान | ऑलराउंडर |
| नाथन कुल्टर नाइल | ऑलराउंडर |
| वाशिंगटन सुंदर | ऑलराउंडर |
| नवदीप सैनी | गेंदबाज |
| उमेश यादव | गेंदबाज |
| युजवेंद्र चहल | गेंदबाज |
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post MATCH PREVIEW : RCBvsDC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली की जीत है पक्की, इस वजह से मिलेगी पहली जीत appeared first on Sportzwiki.