3 अप्रैल बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 15वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. इन दोनों टीमों की जंग को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जंग भी कहा जाता है. इस मैच में दोनों टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरना चाहेंगी.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 2-2 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्हें टीम के कप्तान प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स
अम्बाती रायडू

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में अम्बाती रायडू को प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकती है और उनकी जगह फाफ डू प्लेसी को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है.
दरअसल, रायडू का फॉर्म इस आईपीएल में बहुत खराब फॉर्म रहा है. वह 3 मैचों में मात्र 34 रन ही बना पाये है. उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तान एमएस धोनी मुंबई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं.
मिचेल सेंटनर

मिचेल सेंटनर को पिछले मैच में मौका मिला था, लेकिन वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे और अपने 2 ओवर में ही 26 रन खर्च कर बैठे थे.
उनके इस ख़राब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह हरभजन सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता हैं. टीम में यह दो बदलाव होने से नियमों के मुताबिक चार विदेशी खिलाड़ी भी टीम में बने रहेंगे.
मुंबई इंडियंस
किरेन पोलार्ड

किरन पोलार्ड भी इस आईपीएल में अबतक कुछ ख़ास नहीं कर पाये हैं, इसलिए कप्तान रोहित शर्मा उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं.
पोलार्ड अबतक हुए तीन मैचों में अपनी टीम के लिए मात्र 33 रन ही बना पाये हैं, इसलिए उनकी जगह ऑलराउंडर बेन कटिंग को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.
मिचेल मैक्कलेंघन

मिचेल मैक्कलेंघन की गेंदबाजी भी अबतक टूर्नामेंट में अच्छी नहीं रही हैं, इसलिए उन्हें भी कप्तान रोहित शर्मा टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं.
मिचेल मैक्कलेंघन की जगह चेन्नई के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज जेसन बेहर्नड्राफ को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post MIvsCSK : रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी इन 4 खिलाड़ियों को दिखा सकते हैं टीम से बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.