आईपीएल 2019 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने मिचेल सैंटनर की जगह मोहित शर्मा को टीम में जगह दी वहीं मुंबई के लिए राहुल चाहर और जेसन बेहरनडॉर्फ ने डेब्यू किया।
मुंबई ने बनाया अच्छा स्कोर

मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और टीम 50 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी थी। इसके बाद क्रुनाल पांड्या पांड्या और सूर्याकुमार यादव ने पारी संभालने की कोशिश की। उसके बाद हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने अंत में जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 170 रनों तक पहुंचा दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी खराब रही और 33 के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। इसके बाद केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी ने पारी संभाला लेकिन दोनों बल्लेबाज खुलकर रन बनाने में असफल हो रहे थे। चेन्नई को 37 रनों से हार मिली।
आईये देखते हैं, इस मैच में कौन से रिकॉर्ड बने।
1. मुंबई इंडियंस के लिए राहुल चाहर और जेसन बेहरनडॉर्फ ने डेब्यू किया। दोनों खिलाड़ियों को टीम ने पिछले सीजन की नीलामी में टीम ने खरीदा था।

2. सूर्याकुमार यादव ने आज अपने आईपीएल करियर का छठवां अर्धशतक बनाया। इस सीजन यह उनका पहला अर्धशतक था।
3. लसिथ मलिंगा ने दो साल बाद आईपीएल में विकेट लिया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2017 के दूसरे क्वालीफायर में अंकित राजपूत को आउट किया था।
4. हार्दिक पांड्या ने आज मैच में एक चौका जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का 50 चौका था। वह ऐसा करने वाले 96वें बल्लेबाज हैं।
5. ड्वेन ब्रावो ने इस मैच में एक विकेट चटकाया और अब उनके 143 आईपीएल विकेट हो गये हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में संयुक्त रूप में तीसरे स्थान पर पहुँच गये हैं। पियूष चावला के भी 143 विकेट ही हैं।

6. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4000 रन पूरे किये। सुरेश रैना के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
7. केदार जाधव ने आईपीएल करियर का अपना चौथा अर्धशतक शतक बनाया। यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका पहला अर्धशतक है।
8. चेन्नई सुपर किंग्स की यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27वें मैच में 15वीं हार है। चेन्नई को इससे ज्यादा किसी टीम से हार नहीं मिली है।
9. हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। यह आईपीएल क्रिकेट में उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post MIvsCSK: मैच में बनें 9 बड़े रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी ने बना डाला हार के बाद ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.