Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsCSK: लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस की टीम इस खिलाड़ी को दे सकती है प्लेइंग इलेवन में मौका

आईपीएल 2019 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई की टीम अभी तक इस सीजन की एकमात्र अजेय टीम है। वहीं मुंबई को तीन मैचों में दो हार मिली है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आईपीएल का सबसे रोचक मुकाबला माना जाता है। इसी वजह से इस मैच पर सभी की नजरें हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर

मुंबई इंडियंस टीम के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर है। टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा श्रीलंका में घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट को खेलने के लिए वापस लौट गये हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

यह खिलाड़ी ले सकता है जगह

मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा के विकल्प के रूप में दो विदेशी तेज गेंदबाज मौजूद हैं। इसमें वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ का नाम शामिल है।

इस मैच में मलिंगा की जगह जेसन बेहरनडॉर्फ को खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं।

शानदार टी-20 रिकॉर्ड

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ का टी-20 रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने अभी तक 56 टी-20 मैचों में 69 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 8 से भी नीचे का है।

इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें आज के मैच में चेन्नई के खिलाफ मौका दे सकती है। बेहरेनडोफ के पास शुरुआत ओवरों में गेंद को स्विंग कराने की क्षमता है और इसी वजह से वह सीएसके के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsCSK: लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस की टीम इस खिलाड़ी को दे सकती है प्लेइंग इलेवन में मौका appeared first on Sportzwiki.