Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsCSK: महेंद्र सिंह धोनी की एक छोटी सी गलती से चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सीजन की पहली हार

आईपीएल 2019 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने मिचेल सैंटनर की जगह मोहित शर्मा को टीम में जगह दी वहीं मुंबई के लिए राहुल चाहर और जेसन बेहरनडॉर्फ ने डेब्यू किया।

सलामी बल्लेबाज नहीं चले

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने टीम को पिछले मैचों में शानदार शुरुआत दी थी। आज डी कॉक सिर्फ 4 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। रोहित शर्मा भी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए।

पहले दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले युवराज सिंह लगातार दो मैच में फ्लॉप हो गये। आज सिर्फ चार रन बनाकर वह इमरान ताहिर की गेंद पर पवेलियन लौट गये। उसके बाद सूर्या कुमार यादव और क्रुनाल पांड्या ने अच्छी साझेदारी बनाई।

अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी

50 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद क्रुनाल पंड्या और सूर्याकुमार यादव ने बेहतरीन साझेदारी बनाई। सूर्या ने 59 और क्रुनाल पांड्या 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। अंत में हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की।

दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर में 29 रन बनाकर टीम को 170 रनों तक पहुंचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दीपक चाहर, इमरान ताहिर, रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और मोहित शर्मा ने एक- एक विकेट लिया।

चेन्नई की भी खराब शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही और उनके दोनों सलामी बल्लेबाजी दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गये। अंबाती रायडू बिना खाता खोले जेसन बेहरनडॉर्फ और शेन वॉटसन 5 रन बनाकर लसिथ मलिंगा का शिकार बने।

सुरेश रैना और केदार जाधव ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन कीरोन पोलार्ड ने शानदार कैच लपक कर रैना को पवेलियन भेज दिया। यह इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच माना जा रहा है।

धोनी- केदार टिके

तीन विकेट गिरने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने पारी संभालने की कोशिश की। केदार जाधव ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में तीन चौके जड़कर अपने इरादे साफ़ कर दिए। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने दवाब बनाना शुरू कर दिया।

रन रेट 14 तक पहुँचने के बाद महेंद्र सिंह धोनी 21 रन में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। केदार जाधव ने जरुर अर्धशतक बनाया लेकिन उनकी पारी भी टीम के काम नहीं आई। केदार जाधव के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया और चेन्नई को 37 रनों से हार मिली।

महेंद्र सिंह धोनी से बड़ी गलती

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इस मैच में बड़ी गलती हो गयी। 170 का लक्ष्य होने के बावजूद धोनी ने पारी की काफी धीमी शुरुआत की और केदार जाधव भी लगातार खुलकर रन बनाने में असफल रहे। रन रेट 14 के करीब पहुँचने के बाद उन्होंने पहला बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और 21 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। यही चेन्नई की हार का सबसे बड़ा कारण बना।

देखें स्कोरबोर्ड:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsCSK: महेंद्र सिंह धोनी की एक छोटी सी गलती से चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सीजन की पहली हार appeared first on Sportzwiki.