Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsCSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, इस प्रकार हैं दोनों टीमें

आईपीएल 2019 के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। चेन्नई की टीम ने अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है वहीं मुंबई इंडियंस को तीन में दो मैचों में हार मिली है। इसी वजह से मुंबई के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। टीम इस मैच को जीतकर पटरी पर लौटना चाहेगी।

किसका पलड़ा भारी?

 

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमें मानी जाती है। दोनों ने अभी तक तीन- तीन ट्रॉफी अपने नाम की है। आपस के मैचों की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।

अभी तक दोनों टीमों के बीच टी-20 इतिहास में 26 मैच खेले गये हैं। इसमें मुंबई ने 14 में जीत दर्ज की है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहाँ भी मुंबई का पलड़ा भारी है।

चेन्नई ने जीता टॉस

आज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैदान पर इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक मैच खेला गया है। उसमें दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बना दिए थे।

मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लान्घन की जगह जेसन बेहरनडोर्फ और मयंक मारकंडे की जगह राहुल चाहर को मौका दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मिचेल सैंटनर की जगह मोहित शर्मा को टीम में जगह दिया।

इस प्रकार हैं प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, जसप्रित बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, लसिथ मलिंगा, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडोर्फ

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, अंबाती रायडू, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsCSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, इस प्रकार हैं दोनों टीमें appeared first on Sportzwiki.