Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsCSK: चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर फिर उठे सवाल, देखें किसने क्या कहा

आईपीएल 2019 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने मिचेल सैंटनर की जगह मोहित शर्मा को टीम में जगह दी वहीं मुंबई के लिए राहुल चाहर और जेसन बेहरनडॉर्फ ने डेब्यू किया।

मुंबई इंडियंस की विस्फोटक बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और टीम 50 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी थी। इसके बाद क्रुनाल पांड्या पांड्या और सूर्याकुमार यादव ने पारी संभालने की कोशिश की। उसके बाद हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने अंत में जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 170 रनों तक पहुंचा दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही और उनके 3 बल्लेबाज सिर्फ 33 रनों पर पवेलियन लौट गये। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने पारी संभाली लेकिन दोनों खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया और चेन्नई को 37 रनों से हार मिली।

धोनी हुए ट्रोल

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में धीमी शुरुआत की और मैच को अंत तक लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच वह 21 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बन गये।

इसके बाद सोशल मीडिया ने धोनी को चेन्नई की हार का जिम्मेदार माना और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। आईये देखते हैं इस मैच के बारे में लोगों ने कैसी प्रतिक्रिया दी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsCSK: चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर फिर उठे सवाल, देखें किसने क्या कहा appeared first on Sportzwiki.