आज आईपीएल का सबसे बेहतरीन मुकाबला खेला गया. दो बड़ी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मुकाबला हुआ. मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देते हुए 37 रन से जीत दर्ज कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को 171 रनों का टारगेट दिया.
आइए आपको बताते हैं मैच के बाद मैन ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या ने क्या कहा

हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए आज के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. वो बल्ले और गेंद दोनों के साथ चमके.
उन्होंने कहा,
“टीम की जीत में मदद करना और उसमें योगदान देना वास्तव में अच्छा लगता है. मुझे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हुए सात महीने हो चुके हैं. मैंने बस एक काम किया है बल्लेबाजी की और बल्लेबाजी की और नेट्स में बल्लेबाजी की. मैं कोई ऐसा व्यक्ति हूं जिसे खेल का समय पसंद है और मैं इस समय वास्तव में गेंद को अच्छी तरह से मार रहा हूं”
विवाद और विश्व कप पर खुलकर बोले हार्दिक

एकतरफ जहाँ बल्लेबाजी के दौरान इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8 गेंद में 25 रन बना दिए. वहीं गेंदबाजी में भी इस खिलाड़ी ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
उन्होंने आगे कहा,
“हाँ चोट लगी और फिर विवाद भी. ये सात महीने आसान नहीं थे और मुझे यकीन नहीं था कि मुझे क्या करना है. यह पुरस्कार विशेष है और मैं इसे उन सभी को समर्पित करता हूं जो उन कठिन समय के दौरान मेरे साथ खड़े रहे. मेरा लक्ष्य प्रदर्शन और उम्मीद रखना है, भारत को विश्व कप जीतने में मदद करना”

मुंबई द्वारा मिले लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 133 रन ही बना पाई. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही. उनके उपरी क्रम के बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी आज पूरी तरह से खामोश रहा. केदार जाधव ने हालांकि शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का अपना चौथा अर्धशतक बनाया.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post MIvsCSK: मैन ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या ने अपने साथ हुए विवाद और विश्व कप के बारे में ये कहा appeared first on Sportzwiki.